
ADR report 2026 : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट ने राज्यसभा सांसदों की आपराधिक पृष्ठभूमि और संपत्ति को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा के करीब 32 प्रतिशत सांसदों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले लंबित होने की जानकारी दी है, जबकि 14 प्रतिशत सांसद अरबपति हैं।
यह विश्लेषण राज्यसभा के 233 में से 229 सांसदों द्वारा दाखिल हलफनामों पर आधारित है। एक सीट खाली है, जबकि तीन सांसदों के हलफनामे उपलब्ध नहीं थे। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसदों को भी शामिल किया गया है।
73 सांसदों पर आपराधिक मामले
रिपोर्ट के अनुसार, 229 सांसदों में से 73 (32%) ने अपने ऊपर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। इनमें से 36 (16%) सांसदों पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं।
- एक सांसद ने हत्या का मामला घोषित किया
- चार सांसदों पर हत्या के प्रयास के केस
- तीन सांसदों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले
पार्टीवार स्थिति
राजनीतिक दलों के आधार पर देखें तो – भारतीय जनता पार्टी के 99 में से 27 सांसद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 28 में से 12 सांसद, तृणमूल कांग्रेस के 13 में से 4 सांसद, आम आदमी पार्टी के 10 में से 4 सांसद। इसके अलावा CPI(M) और भारत राष्ट्र समिति के तीन-तीन सांसदों ने भी आपराधिक मामलों की जानकारी दी है।
31 सांसद अरबपति
ADR रिपोर्ट के अनुसार, 31 सांसद (14%) ने ₹100 करोड़ से अधिक संपत्ति घोषित की है।
प्रमुख दलों में BJP के 6 सांसद, कांग्रेस के 5 सांसद, YSR कांग्रेस पार्टी के 4 सांसद, AAP के 2 सांसद, BRS के 2 सांसद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 3 सांसद।
औसत संपत्ति और टॉप अमीर सांसद
राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति ₹120.69 करोड़ है।
पार्टीवार औसत संपत्ति:
- BJP: 28.29 करोड़
- कांग्रेस: 128.61 करोड़
- TMC: 17.70 करोड़
- AAP: 574.09 करोड़
अन्य प्रमुख दल:
- YSRCP: 522.63 करोड़
- समाजवादी पार्टी: 399.71 करोड़
- बीजू जनता दल: 105.63 करोड़
- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम: 11.90 करोड़
सबसे अधिक संपत्ति घोषित करने वालों में –
- बंदी पार्थ सारथी: ₹5300+ करोड़
- राजिंदर गुप्ता: ₹5053+ करोड़
- अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी: ₹2577+ करोड़
सबसे कम संपत्ति वाले सांसद
- संत बलबीर सिंह: करीब ₹3 लाख
- सनाजाओबा लीशेम्बा: करीब ₹5 लाख
- प्रकाश चिक बराइक: करीब ₹9 लाख



