Aaj ka Mausam : सूबे में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

Aaj ka Mausam : उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ में सुबह धुंध और दिन में हल्की हेज़। तापमान सामान्य से कम, कोई मौसम चेतावनी नहीं—IMD बुलेटिन।

Aaj ka Mausam : प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों के लिए राज्य में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है और मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। सुबह के घंटों में हल्की से मध्यम धुंध (Fog/Mist) रहने के आसार हैं, जबकि दिन में आसमान हल्का धुंधला रहेगा।

लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.6°C, जो सामान्य से 1.8°C कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 11.9°C, सामान्य से 0.5°C अधिक रहा। आर्द्रता का स्तर सुबह के समय अधिकतम 86% और दिन में न्यूनतम 27% रहा।

प्रदेशभर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं भी बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है। हाँ, राज्य के कई जिलों में सुबह के समय शैलो से मॉडरेट फॉग दिखने की संभावना है।

कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम

बाराबंकी : न्यूनतम 8°C (सामान्य से 4.1°C कम)
कानपुर शहर : 8°C (सामान्य से 3.3°C कम)
इटावा : 9°C (सामान्य से 2.8°C कम)
बरेली : 8.6°C (सामान्य से 4°C कम)

कई शहरों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम रहा, जिससे हल्की ठंड का अहसास बढ़ा है। झांसी, आगरा, गोरखपुर और वाराणसी में दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

यात्रियों के लिए राहत

IMD ने बताया कि पूरे प्रदेश के लिए कोई भी मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसका अर्थ है कि अगले 24 घंटों में बारिश, आंधी, भारी कोहरा या किसी अन्य मौसम आपदा की संभावना नहीं है। इस वजह से यात्रियों और किसानों दोनों के लिए राहत की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें – Health Update: स्मृति मंधाना के होने वाले दूल्हे पलाश मुच्छल को मुंबई अस्पताल में भर्ती, शादी पर फिर संकट

Show More

Related Articles

Back to top button