
लखनऊ। शहर में बढ़ती लाइफस्टाइल और ग्रूमिंग की मांग को देखते हुए कावेरी स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून ने लखनऊ में अपनी नई शाखा शुरू कर दी है। इससे पहले यह सैलून नोएडा और गाजियाबाद में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
सैलून में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए हेयर कट, हेयर स्टाइलिंग, हेयर कलर, स्किन ट्रीटमेंट, मेकअप और स्पा जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा नवीनतम तकनीकों और प्रीमियम प्रोडक्ट्स के साथ सेवाएं दी जा रही हैं।
सैलून संचालिका सुरभि त्यागी के अनुसार, उनका उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर उच्च गुणवत्ता की सभी ब्यूटी और ग्रूमिंग सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि यहां कोरियन हेयर स्पा की विशेष सुविधा भी उपलब्ध है, जो शहर में कम ही स्थानों पर देखने को मिलती है।
Also Read: MP Police Action: कार में छिपाकर ले जा रहा था 29 तलवारें, खंडवा में हरियाणा का युवक गिरफ्तार
उद्घाटन के अवसर पर सैलून द्वारा पहली बार आने वाले ग्राहकों को 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। आधुनिक इंटीरियर, साफ-सफाई और कस्टमर-फ्रेंडली माहौल के कारण कावेरी स्टूडियो युवाओं और प्रोफेशनल्स के बीच तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है।
रिपोर्ट- निखिल श्रीवास्तव



