Religion News: अप्रैल 2026 में शादी का सबसे शुभ दिन: इस तारीख को बिना मुहूर्त कर सकते हैं विवाह

Best Wedding Date April 2026: अक्षय तृतीया पर बन रहा है 3 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, लवबर्ड्स के लिए खास मौका

Religion News: शादी जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक फैसला माना जाता है। यह केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों, दो सोच और दो जीवन यात्राओं का संगम होता है। भारतीय परंपरा में विवाह से पहले शुभ तिथि और मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। खासतौर पर हिंदू धर्म में विवाह को संस्कार माना गया है, इसलिए अधिकतर लोग बिना मुहूर्त शादी करने से बचते हैं। लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसे विशेष दिन भी बताए गए हैं, जब बिना किसी मुहूर्त के विवाह करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में अप्रैल महीने में ऐसा ही एक विशेष और दुर्लभ दिन आ रहा है, जो विवाह के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। यह दिन है अक्षय तृतीया, जो वर्ष 2026 में 19 अप्रैल, रविवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया को “अबूझ मुहूर्त” कहा जाता है, यानी इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय या कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे किया जा सकता है।

अक्षय तृतीया का अर्थ ही होता है “अक्षय” यानी जिसका कभी क्षय न हो। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल जीवनभर बना रहता है। यही कारण है कि इस दिन विवाह करने वाले दंपतियों के जीवन में प्रेम, विश्वास, आपसी समझ और स्थिरता बनी रहती है। विशेष रूप से लव मैरिज करने वाले जोड़े, जिन्हें तारीख या मुहूर्त को लेकर दिक्कत होती है, उनके लिए यह दिन किसी वरदान से कम नहीं है।

Up News- उन्नाव में धार्मिंक पर्टयन स्थलों का कराया जाएगा पर्यटन विकास-डीएम

पंचांग के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को सूर्योदय सुबह 05:52 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 06:49 बजे के आसपास होगा। मान्यता है कि सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच किसी भी समय विवाह संपन्न किया जा सकता है। इस पूरे समय को शुभ माना जाता है।

इस दिन की विशेषता सिर्फ अक्षय तृतीया होना ही नहीं, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी है। 19 अप्रैल 2026 को सुबह 07:10 बजे से 10:49 बजे तक त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ और स्थायित्व देने वाला योग माना जाता है। इसके अलावा, 18 अप्रैल की रात 11:55 बजे से 19 अप्रैल की रात 08:01 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा, जो जीवन में दीर्घायु और सुख-समृद्धि का संकेत देता है। वहीं, 19 अप्रैल की रात 08:01 बजे से सौभाग्य योग की शुरुआत होगी, जो अगले दिन 20 अप्रैल की दोपहर तक प्रभावी रहेगा।

त्रिपुष्कर, आयुष्मान और सौभाग्य – ये तीनों योग शुभ माने जाते हैं और जब एक ही दिन इनका संयोग बनता है, तो वह दिन और भी विशेष हो जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, इन योगों का सकारात्मक प्रभाव विवाह संबंधों, दांपत्य जीवन और पारिवारिक सुख पर पड़ता है।

कुल मिलाकर, अप्रैल 2026 में 19 तारीख उन लोगों के लिए बेहद खास है, जो शादी के लिए सही दिन की तलाश में हैं। बिना मुहूर्त विवाह का यह शुभ अवसर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ज्योतिषीय रूप से भी अत्यंत फलदायी माना जा रहा है।

Written By : Anushri Yadav

Show More

Related Articles

Back to top button