UP-DEVKI-NANDAN-THAKUR-जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है : देवकी नंदन ठाकुर

UP-DEVKI-NANDAN-THAKUR-सुप्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने रविवार को फिरोजाबाद में कहा कि ‘धर्मो रक्षति, रक्षितः’ संस्कृत के इस शब्द को हर सनातनी को याद रखना चाहिए, क्योंकि इस शब्द का अर्थ होता है कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। उन्होंने हिंदूओं को एकजुट होने, सनातन, देश और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए आह्वान किया।

मशहूर कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर रविवार को फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद शहर में आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आजकल सोची समझी रणनीति के तहत ब्राह्मण, साधु संतों को गाली दी जा रही है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। जिससे सनातन कमजोर हो और फिर वह लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाएं। लोग इसी की आड़ में धर्मांतरण का खेल खेल रहे हैं। हर सनातनी का धर्म है कि वह अपने बच्चों को धनवान बनाने की बजाय चरित्रवान बनाएं। हर बच्चे को रामायण का ज्ञान हो क्योंकि वेद-पुराणों के पढ़ने से ही सनातनियों का कल्याण हो सकता है।

श्री ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है, सभी सनातनियों को एकजुट होना चाहिए। इस समय सबसे ज्यादा जरूरत बच्चों को संस्कारी बनाने की है, ताकि वह अपना परिवार चला सकें। इसके साथ ही बच्चियों को भी संस्कारी बनाने की जरूरत है, जिससे वह ‘लव जिहाद’ की शिकार न हों सके। बच्चे और बच्चियों को रामायण, गीता पढ़ाने की जरूरत है।

यूजीसी बिल को लेकर उन्होंने कहा कि कोई भी बिल हो वह सनातनियों को एकजुट करने वाला हो न कि उन्हें अलग करने वाला। उन्होंने मथुरा में मंदिर निर्माण पर भी जोर दिया और कहा कि सनातनियों को इस तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है।

इस दौरान हिंदूवादी नेताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।

UP-DEVKI-NANDAN-THAKUR-Read Also-UP News-श्री काशी विश्वनाथ के विवाहोत्सव में देव आवाहन, शिव-अनुग्रही शक्तियों को विधिवत आमंत्रण

Show More

Related Articles

Back to top button