
नई दिल्ली। वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार मेडल देने के कुछ दिन बाद नोबेल फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि पुरस्कार किसी अन्य व्यक्ति को प्रतीकात्मक रूप से नहीं दिया जा सकता।
फाउंडेशन ने बयान में कहा कि नोबेल पुरस्कारों और उनके प्रशासन की गरिमा की रक्षा करना हमारा प्राथमिक मिशन है। पुरस्कार केवल उन्हीं लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने मानवता को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है और इसे किसी अन्य व्यक्ति को नहीं सौंपा जा सकता।”
ट्रंप को पुरस्कार मेडल सौंपा था
15 दिसंबर को माचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप को मेडल पुरस्कार मेडल सौंपा था। ट्रंप ने इसे स्वीकार करते हुए ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि यह उनके लिए सम्मान की बात थी। हालांकि, नोबेल फाउंडेशन ने स्पष्ट किया कि *अविभाज्य अधिकार केवल विजेता के पास होता है और पुरस्कार को रद्द या साझा नहीं किया जा सकता।
इस घटना ने नोबेल पुरस्कार की प्रक्रियाओं और नियमों पर ध्यान आकर्षित किया है। फाउंडेशन ने बार-बार कहा है कि पुरस्कार केवल अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत और प्रावधानों के अनुसार ही दिए जाते हैं।



