G20 Summit 2025 : समिट के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे PM मोदी, कहा – ग्लोबल मुद्दों पर काम की बातचीत का इंतजार

G20 Summit 2025 : PM नरेंद्र मोदी G20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचे। सहयोग, विकास व ग्लोबल साउथ के मुद्दों पर चर्चा होगी। जानें समिट में भारत का एजेंडा और PM मोदी की यात्रा का महत्व।

G20 Summit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे, जहाँ वे 21 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले G20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेंगे। यह अफ्रीकी महाद्वीप पर आयोजित होने वाला पहला G20 शिखर सम्मेलन है, जो इसे विशेष महत्व देता है।

जोहान्सबर्ग पहुंचने के बाद PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, G20 समिट से जुड़े कामों के लिए जोहान्सबर्ग पहुंचा। दुनिया के नेताओं के साथ ज़रूरी ग्लोबल मुद्दों पर काम की बातचीत का इंतज़ार है। हमारा ध्यान सहयोग को मजबूत करने, विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और सभी के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने पर होगा।

एयरपोर्ट पर PM मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

दक्षिण अफ्रीका पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक दल ने पारंपरिक प्रस्तुति देकर उनका अभिनंदन किया, जबकि भारतीय प्रवासी समुदाय ने भी उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा कि PM मोदी की यह यात्रा कई महत्वपूर्ण बैठकों और चर्चाओं से भरी होगी।

ग्लोबल साउथ और विकास मुद्दे एजेंडे में

समिट के दौरान PM मोदी ग्लोबल साउथ की चिंताओं, मल्टीलेटरल सुधारों, विकास व साझेदारी जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह PM मोदी का दक्षिण अफ्रीका का चौथा आधिकारिक दौरा है।

वे इससे पहले 2016 (द्विपक्षीय दौरा), 2018 (BRICS), 2023 (BRICS) में दक्षिण अफ्रीका जा चुके हैं।

लगातार चौथी बार ग्लोबल साउथ में आयोजित G20

यह समिट ऐसे समय में हो रहा है जब लगातार चौथी बार G20 की मेजबानी ग्लोबल साउथ के किसी देश ने की है –

  • इंडोनेशिया (2022)
  • भारत (2023)
  • ब्राज़ील (2024)
  • दक्षिण अफ्रीका (2025)

MEA के सेक्रेटरी (ER) सुधाकर दलेला ने बताया कि पिछले सत्रों में ग्लोबल साउथ को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बड़ी प्रगति हुई है, जिनमें नई पहल और पायलट प्रोजेक्ट शामिल हैं।

यह भी पढ़ें – Labour Code 2025 : बेहतर सैलरी, सुरक्षित माहौल और वेलफेयर पर जोर, सरकार ने चार लेबर कोड लागू किए

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की प्रेसीडेंसी के दौरान चार मुख्य वर्टिकल्स में महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की गई हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button