
Unnao: भारत-पाकिस्तान विभाजन की त्रासदी को याद करते हुए उन्नाव के निराला प्रेक्षा गृह में मंगलवार को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज और जिलाधिकारी गौरांग राठी मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन के दर्द और उससे जुड़े संघर्ष को करीब से समझा।
तस्वीरों और दस्तावेजों में दिखी विभाजन की पीड़ा
इस प्रदर्शनी में भारत के विभाजन के समय की कई दुर्लभ तस्वीरें, लेख और दस्तावेज रखे गए थे। इनमें उन लाखों विस्थापित परिवारों की दर्दभरी कहानियों को दिखाया गया था, जिन्हें रातोंरात अपना घर-बार छोड़ना पड़ा था और जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया था। प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की मानवीय पीड़ा को एक जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति
कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों की भूमिका निभाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर सांसद और जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
Unnao: also read- Kaushambhi news: जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करें- एसपी कौशांबी
अधिकारियों और नेताओं की रही मौजूदगी
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इसे भारत के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय बताया। सांसद साक्षी महाराज ने भी प्रदर्शनी की सराहना की और आयोजकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी समेत कई अन्य अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।