
Sonbhadra news: रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत पेटराही के अंतर्गत स्थित सिंधौरा गोरारी गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की दिव्य झांकी निकाली गई। यह आयोजन संत श्री कामेश्वर जी शिक्षा एवं जन विकास सेवा आश्रम में आयोजित किया जा रहा है।
पूतना वध की कथा ने भावविभोर किया भक्तों को
छठवें दिन की कथा में पूतना वध की कथा का रसपान कराया गया, जिससे समस्त श्रोतागण भक्तिभाव में डूब गए। कथा स्थल पर जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के दर्शन कर भावविभोर हो उठे।
कथा से सुधरता है लोक और परलोक: पं. अरुण कृष्ण शास्त्री
कथावाचक पंडित अरुण कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मानव का लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं। उन्होंने कहा, “जीवात्मा और परमात्मा की पावन लीला ही महारास लीला कहलाती है। जब तक वेद, शास्त्र और श्रीमद्भागवत की कथा इस धरती पर होती रहेगी, तब तक सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।”
वैदिक गुरुकुल और सेवा कार्यों की ओर प्रयास
महाराज जी ने बताया कि संत श्री कामेश्वर जी द्वारा वैदिक गुरुकुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य जनों का निरंतर सहयोग मिल रहा है। इसके साथ ही आश्रम द्वारा गौशाला और वृद्धाश्रम की स्थापना हेतु भी प्रयास किए जा रहे हैं।
Sonbhadra news: also read- Organizing protests in prayagraj: आयकर कार्यालय में हड़ताल से कार्य ठप, कर्मचारियों ने रखीं कई मांगें
समर्पित श्रोताओं और कलाकारों की उपस्थिति
इस अवसर पर यज्ञ के आचार्य सूरज पाण्डेय सहित पं० सतीश पाण्डेय, अर्जुन तिवारी, पंडित लक्ष्मण दुबे, पंडित यशवंत, पंडित सुरेश मिश्र, श्यामा प्रसाद पांडेय, राजेश कुमार पाठक, वृजेश पाठक, सुनील पाठक, सुशील त्रिपाठी, प्रशान्त कुमार मिश्र, गणेश दूबे, प्रिया पाठक, सुशीला पाठक, सुघरा पाठक, प्रिंस पांडेय, ललित पांडेय, नागेंद्र दुबे, रामविलास पांडेय सहित अनेक भक्तगण एवं संगीत कलाकार मौजूद रहे। सभी ने कथा में सहभागिता कर अपने जीवन को धन्य किया।
रिपोर्ट- संजय द्विवेदी