Organizing protests in prayagraj: आयकर कार्यालय में हड़ताल से कार्य ठप, कर्मचारियों ने रखीं कई मांगें

Organizing protests in prayagraj: प्रयागराज स्थित आयकर विभाग में आज का दिन हड़ताल के नाम रहा। कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाईज़ एंड वर्कर्स, नई दिल्ली के आह्वान पर आयकर कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने एक दिवसीय हड़ताल में भाग लिया, जिससे पूरे दिन कार्यालय का कार्य पूर्णतः बाधित रहा।

धरना और सभा का आयोजन

सुबह से ही कर्मचारी आयकर भवन के भूतल पर एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन करते रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व जोनल सचिव नागेन्द्र सिंह यादव, अध्यक्ष रविन्द्र गौर, संयुक्त सचिव रोहित सिंह, और कोषाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने किया। दोपहर के भोजनावकाश के दौरान एक सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रविन्द्र कुमार गौर ने की। इस सभा में आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ के सदस्य भी शामिल हुए।

वक्ताओं ने जताई नाराजगी

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कर्मचारियों की वाजिब मांगों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें हड़ताल जैसे कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है।

प्रमुख मांगें

सभा में कर्मचारियों द्वारा कई मांगों को लेकर आवाज उठाई गई। इनमें से कुछ प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:

  • आठवें वेतन आयोग के गठन हेतु कमेटी शीघ्र बनाई जाए और स्टाफ साइड द्वारा दिए गए सुझावों को शामिल किया जाए।

  • कैडर रिव्यू एवं रीस्ट्रक्चरिंग शीघ्र किया जाए।

  • अन्तर-चार्ज स्थानांतरण को आवश्यक संशोधनों के साथ पुनः प्रारंभ किया जाए।

  • एन.पी.एस. एवं यू.पी.एस. को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना सभी पर लागू की जाए।

  • रिक्रूटमेंट रूल्स में आवश्यक संशोधन कर आयकर निरीक्षक और कार्यालय अधीक्षक के संबंध में सुझाव लागू किए जाएं।

  • कैरियर प्रोग्रेशन के संबंध में महासंघ द्वारा सुझाए गए सुझावों को अन्य कैडर में भी लागू किया जाए।

  • कैजुअल, कंटिंजेंट, कॉन्ट्रैक्चुअल लेबर व ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित किया जाए।

  • मृतक आश्रित नियुक्ति में 5% की सीमा हटाई जाए।

  • कोरोना काल में रोके गए 18 माह के डीए को तत्काल जारी किया जाए।

  • कम्युटेड पेंशन को 15 वर्षों के बजाय 12 वर्षों में बहाल किया जाए।

  • विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।

Organizing protests in prayagraj: also read- Prayagraj news: शहीद वॉल से ‘पंडित’ शब्द हटाने पर विवाद, चंद्रशेखर आज़ाद के सम्मान से समझौता क्यों?

सभा में प्रमुख कर्मचारी उपस्थित

सभा में आयकर कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ-साथ कई अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से नरेन्द्र वर्मा, पूनम प्रसाद, यशवंत मौर्या, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीयांक आनन्द, अरुण कुमार शुक्ला, प्रेम चंद, अर्पित कौशल, शिव कुमार, संजय मेहता, शिव भोला सिंह, जावेद अहमद, वेद प्रकाश, ब्रह्मानंद मिश्रा, दिनेश नारायण तिवारी आदि शामिल थे।

रिपोर्ट: राजेश मिश्रा प्रयागराज

Show More

Related Articles

Back to top button