New Year Update : 1 जनवरी 2026 से बदलेंगे ये 9 बड़े नियम, LPG से लेकर सैलरी और गाड़ियों की कीमत तक पड़ेगा सीधा असर

1 जनवरी 2026 से PAN-Aadhaar लिंक, LPG गैस, UPI नियम, नया टैक्स कानून, 8वां वेतन आयोग और गाड़ियों की कीमतों समेत 9 बड़े बदलाव लागू होंगे। जानिए पूरी जानकारी।

New Year Update : साल 2025 अब अपने अंतिम दौर में है और 1 जनवरी 2026 के साथ ही नए साल की शुरुआत कई बड़े आर्थिक और सरकारी बदलावों के साथ होगी। ये बदलाव आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर सीधा असर डालेंगे। LPG गैस के दाम, पैन-आधार लिंकिंग, UPI नियम, टैक्स कानून, वेतन आयोग और वाहन कीमतों तक कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। आइए जानते हैं 1 जनवरी से लागू होने वाले 9 बड़े बदलाव और उनका असर।

PAN-Aadhaar लिंक अनिवार्य

दिसंबर 2025 तक पैन और आधार को लिंक कराना जरूरी है। ऐसा न करने पर 1 जनवरी 2026 से पैन निष्क्रिय हो सकता है। इससे ITR फाइल करना, टैक्स रिफंड, बैंकिंग सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रभावित होगा।

UPI, SIM और मैसेजिंग नियम होंगे सख्त

डिजिटल फ्रॉड पर लगाम लगाने के लिए UPI ट्रांजैक्शन और SIM वेरिफिकेशन के नियम और कड़े किए जाएंगे। WhatsApp, Telegram और Signal जैसे प्लेटफॉर्म्स पर होने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए नई गाइडलाइंस लागू होंगी।

FD और लोन ब्याज दरों में बदलाव

SBI, PNB और HDFC बैंक जैसे बड़े बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में कटौती की है, जो 1 जनवरी से लागू होगी। इसके साथ ही नई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें भी बदली जा सकती हैं, जिससे निवेशकों को असर पड़ेगा।

LPG सिलेंडर के दाम

हर महीने की तरह 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है। 1 दिसंबर को कमर्शियल सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था। घरेलू और व्यावसायिक दोनों सिलेंडरों की कीमतों पर नजर जरूरी होगी।

CNG, PNG और ATF की कीमतें

LPG के साथ-साथ CNG, PNG और जेट फ्यूल (ATF) के दाम भी बदले जा सकते हैं। ATF की कीमतें एयरलाइन टिकटों को प्रभावित कर सकती हैं।

नया इनकम टैक्स कानून

नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 पूरी तरह 1 जनवरी 2026 से लागू नहीं होगा, लेकिन जनवरी तक नए ITR फॉर्म और नियम नोटिफाई किए जाएंगे। यह कानून 1 अप्रैल 2026 से लागू होकर Income-tax Act, 1961 की जगह लेगा। ITR प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सरल बनाया जाएगा।

8वां वेतन आयोग

उम्मीद है कि 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। भले ही लागू होने में समय लगे, लेकिन सैलरी और पेंशन का एरियर इसी तारीख से जोड़ा जा सकता है। 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा।

किसानों से जुड़े नए नियम

UP जैसे राज्यों में PM-किसान योजना का लाभ पाने के लिए यूनिक किसान ID जरूरी होगी। इसके अलावा फसल बीमा योजना में जंगली जानवरों से फसल नुकसान की रिपोर्ट अब 72 घंटे के भीतर करने पर कवर होगी।

गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी

1 जनवरी 2026 से कई ऑटो कंपनियां गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही हैं। Nissan, BMW, Renault, JSW MG Motor और Ather Energy ने 3,000 रुपये से लेकर 3% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है। Tata Motors और Honda भी दाम बढ़ा सकती हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button