रिलाइबिल्टी टीम ने 5 विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर किया कब्जा


Hindalco Industries Limited रेनुसागर में वैल्यूज मंथ के तहत कैनवास बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन

अनपरा, सोनभद्र।Hindalco Industries Limited रेनुसागर के तत्वावधान में आयोजित वैल्यूज मंथ कार्यक्रमों की श्रृंखला में यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन में Aditya Birla Intermediate College के प्रांगण में देर शाम कैनवास बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में रिलाइबिल्टी की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद फ्यूचर लीडर्स को 5 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच फ्यूचर लीडर्स एवं रिलाइबिल्टी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
टॉस जीतकर फ्यूचर लीडर्स ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की ओर से राजकुमार ने दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाए, जबकि इमरान सीनियर ने 13 रन और गौरीशंकर ने 12 रन का योगदान दिया। निर्धारित 15 ओवर में फ्यूचर लीडर्स ने 9 विकेट खोकर 94 रन का लक्ष्य रखा। रिलाइबिल्टी की ओर से दीपक लाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि आनंद और प्रियांशु ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रिलाइबिल्टी टीम ने सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी की। अनुराग तोमर ने 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और मनोरंजन सिंह ने 13 रन जोड़े। टीम ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर अनुराग तोमर ने चौका लगाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। फ्यूचर लीडर्स की ओर से इमरान सीनियर ने 3 विकेट लिए।
इस अवसर पर रेनुसागर के हेड एचआर आशीष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य कर्मचारियों और युवाओं के बीच समन्वय, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी संजय श्रीमाली, अरविंद सिंह, संदीप यावले, ब्रजेश कुमार बर्मा, डॉ. मुकुल बिंदा तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना, राजेश राय, अलिंद तिवारी, सदानंद पांडेय, देवेंद्र त्रिपाठी एवं देवेंद्र राय का विशेष सहयोग रहा। मैच का आंखों देखा हाल रोहित सक्सेना एवं सदानंद पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया। अंपायर की भूमिका बी.एल. पाठक एवं ए.के. राय ने निभाई। अंत में विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ब्रजेश कुमार बर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
सोनभद्र से संजय द्विवेदी की रिपोर्ट

Show More

Related Articles

Back to top button