पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है-मंडलायुक्त

पिपरी रेंज ने पौधरोपण महाअभियान 2024 के तहत पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन

संजय द्विवेदी की रिपोर्ट

रेनुकूट सोनभद्र।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण महाअभियान 2024 के  अवसर पर रेणुकूट वन प्रभाग के पिपरी रेंज अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम में वन विभाग के द्वारा एक पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमे बौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मिर्जापुर डा.मुथुकुमार स्वामी बी आई.ए. एस. ने पौधरोपण कर साइट का निरीक्षण किया ।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मिर्जापुर डा.मुथुकुमार स्वामी बी ने अपने संबोधन में कहा पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है।
पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं। मनुष्य द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से अनेकों पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। वहीं पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। उपजिलाधिकारी दुद्धी  सुरेश राय ने भी पौधरोपण किया।दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष  कमलेश मोहन ने भी हिंदू रीति रिवाजों से मंत्रोचारण एवं हवन पूजन के साथ वृक्षारोपण किया एवं ग्रामीणों को पौधरोपण का संदेश दिया ,प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट डा. भानेंद् सिंह ने सभी को पौधरोपण महाअभियान 2024 को सफल बनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रभागीय वनाधिकार पिपरी श्रीमती उषा  का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम आयोजित करने  में पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार  एवं उनके कर्मचारी गण रेंजर शक्तिनगर नागेन्द्र गौतम वन दरोगा शैलेन्द्र विमल ,छोटेलाल, बिहारी पांडेय , व वनरक्षक मदन, ओम सिंह,रामफल, गुलाब, सोमहरू प्रसाद, ग्रामप्रधान  राजकुमार एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Back to top button