
Uttar Pradesh डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA) ने वर्ष 2025–2026 के लिए अपनी उत्तर प्रदेश राज्य इकाई की नई टीम का औपचारिक गठन कर दिया है। यह गठन प्रदेश भर के डॉक्टरों, इंटर्न्स और स्वास्थ्यकर्मियों को एक सशक्त मंच पर संगठित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। संगठन का उद्देश्य न केवल चिकित्सकों के पेशेवर हितों की रक्षा करना है, बल्कि समाजोन्मुख स्वास्थ्य पहलों को भी मजबूती देना है।
नवगठित राज्य टीम राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगी और चिकित्सा शिक्षा, नैतिक चिकित्सा पद्धतियों, चिकित्सकों के कल्याण, कार्यस्थल की समस्याओं तथा स्वास्थ्य नीतियों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी। DMA का मानना है कि संगठित प्रयासों से ही मेडिकल समुदाय की आवाज़ को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है।
Also Read: मंकी फीवर, जिसने कर्नाटक में ले ली एक व्यक्ति की जान, जानिए कैसे फैलती है ये बीमारी?
राज्य इकाई में डॉ. सूरज चौहान को राज्य अध्यक्ष और डॉ. अंकित को राज्य उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य महासचिव के रूप में डॉ. सिद्धांत मेहरोत्रा और डॉ. भरत गुप्ता कार्य करेंगे, जबकि डॉ. इशमीत कौर को राज्य संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में डॉ. कृतिका सिंह और डॉ. केशव चोपड़ा को राज्य संयोजक, डॉ. पूजा सिंहा को राज्य प्रवक्ता, डॉ. आर्यन श्रीवास्तव को राज्य आईटी टीम प्रमुख (साथ ही राष्ट्रीय टीम सदस्य), डॉ. यश्यस्वी सिंह को राज्य डेंटल सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं इंटर्न्स के प्रतिनिधित्व के लिए डॉ. हर्ष और डॉ. देव को राज्य इंटर्न सचिव बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त मानसिक स्वास्थ्य सचिव, महिला प्रकोष्ठ सचिव और राज्य कार्यकारिणी समितियों का भी गठन किया गया है, जिससे संगठन का संचालन अधिक संतुलित और प्रभावी हो सके। DMA उत्तर प्रदेश टीम मेडिकल छात्रों, जूनियर रेजिडेंट्स और कार्यरत चिकित्सकों के साथ मिलकर एक मजबूत पेशेवर सहयोग तंत्र विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Written By: Kalpana Pandey



