![](https://unitedbharat.net/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240901-WA0158-780x470.jpg)
![](https://unitedbharat.net/wp-content/uploads/2024/09/img-20240901-wa01581776493303015040229-1024x473.jpg)
अनपरा सोनभद्र।। अनपरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित चल रहे तीन नफर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध,अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 31अगस्त को समय 17.05 बजे थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 133/2024 धारा-70(1),351(2) बीएनएस व 3(2)V एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्तगण महेश यादव पुत्र रामजी यादव निवासी ममुआर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ,परमेश्वर पुत्र गुलाब प्रासाद पनिका निवासी ममुआर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ,अहमद खान पुत्र महरून सुभान खान निवासी ममुआर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को प्रभारी निरीक्षक अनपरा पंकज पाण्डेय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उप निरीक्षक उदय भान ,उप निरीक्षक अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र एवं कास्टेबल सचिन सिंह कांस्टेबल अभिमन्यु पाण्डेय थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम ममुआर तिराहा पुलिया डिबुलगंज से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।